दिल्ली। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद एक बार फिर इंटेलिजेंस इनपुट्स ने सुरक्षा एजेंसियों को चेताया है। इनपुट्स में कहा गया है कि किसान आंदोलन के बीच बड़ी तादाद में घातक हथियारों का जखीरा छिपा हुआ है।

खुफिया विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो इनपुट्स में सबसे ज्यादा सेंसटिव सिंघु बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर बताया गया है। यहां 26 जनवरी की तरह ही 6 फरवरी और उसके आसपास दिल्ली समेत अन्य शहरों में चक्का जाम के बहाने उपद्रवी हिंसा फैलाने की कोशिश करेंगे। इनका इरादा लाल किले की तरह ही धारदार हथियारों के सहारे बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाना होगा।

सूत्रों ने बताया, हरियाणा से सटे बॉर्डर एरिया में खतरा ज्यादा है। यहां पहले से ही बड़े पैमाने पर धारदार हथियार लाकर छिपाए गए हैं। इनपुट्स में पंजाब, हरियाणा के गैंगस्टर समेत देश विरोधी ताकतों की तरफ इशारा किया गया है। जिसमें पाकिस्तान की खुफिया ऐजेंसी आईएसआई की साजिश के तार मुख्य तौर पर जुड़े होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

See also  दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने किया 57 उम्मीदवारों का ऐलान, केजरीवाल की सीट पर सस्पेंस,पटपड़गंज में मनीष सिसोदिया को चुनौती देंगे रवि नेगी

इधर, खुफिया अलर्ट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी एहतियातन तगड़े सुरक्षा इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस की लोकल इंटेलिजेंस भी किसानों के बीच शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए है। साथ ही पंजाब, हरियाणा के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर्स और उनके गुर्गों पर निगरानी रख रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।