दीप सिद्धू
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। गणतंत्र दिवस ( 26 जनवरी ) के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मास्टर माइंड दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह समेत चार लोगों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है। ये लोग लाल किला पर धार्मिक झंडा फहराने और लोगों को हिंसा के लिए उकसाने में शामिल थे।

हिंसा में शामिल चार अन्य लोगों पर 50-50 हजार का इनाम

इतना ही नहीं पुलिस ने हिंसा में शामिल चार अन्य लोगों पर 50-50 हजार का इनाम रखा है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा की जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर बीके सिंह के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (SIT) का गठन किया है।

हिंसा के बाद से लापता हैं सिद्धू और जुगराज

गौरतलब है कि 26 जनवरी के बाद से मुख्य आरोपी दीप सिद्धू, पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना और लाल किले पर झंडा फहराने वाला जुगराज लापता हैं। बड़ी बात यह है कि दीप सिद्धू सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रहा है, लेकिन अबतक पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले 12 लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

See also  लाल किला हिंसाः किले के पीछे गुंबद पर चढ़कर झंडा फहराने वाला आरोपी गुरजोत सिंह हुआ गिरफ्तार, एक लाख का था इनाम

क्राइम ब्रांच की 13 टीमें कर रही हैं जांच

जानकारी के मुताबिक, अब दीप सिद्धू के बिहार में छिपे होने का शक जताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश और तेज कर दी है। इस मामले में क्राइम ब्रांच की 13 टीमें जांच कर रही हैं। जिन्होंने 50 से ज्यादा हुड़दंगियों की पहचान कर ली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।