राजनांदगांव/रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव ज़िले के मदनवाड़ा में जारी मुठभेड़ में मदनवाड़ा थाना प्रभारी एस के शर्मा शहीद हो गए हैं। मुठभेड़ को लेकर पूरी जानकारी फोर्स के लौटने पर ही सामने आ पाएगी।


उस जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम सर्चिंग के दौरान मदनवाड़ा इलाक़े में मुठभेड़ हुई है, जिसमें मदनवाड़ा थाना प्रभारी शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों घात लगाकर हमला किया। सीधे आमने सामने मुठभेड़ में शहीद एसआई एस के शर्मा और उनकी टीम ने बेहद वीरता से मुक़ाबला किया, जिसमें चार नक्सलियों के शव मिलने की भी सूचना है।

खबरें हैं कि मारे गए नक्सलियों में से एक के पास से AK-47 और तीन अन्य हथियार बरामद हुए हैं। शहीद एसआई एसके शर्मा सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खाला के निवासी थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।