रायपुर। रायपुर पुलिस ने ड्रग्स ( Raipur drugs case ) मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया है। बीते कुछ दिन पूर्व कोकीन के साथ गिरफ्तार किए गए पैडलरों ने शहर के कई रसूखदारों के नाम से पर्दा उठाया है। इसी कड़ी में पुलिस ने कोकीन मामले में आज एक युवती निकिता को गिरफ्तार किया है।

कोकीन ड्रग्स सप्लाई करती थी

पुलिस ने बताया कि युवती विगत 2 साल से ड्रग्स मामले में पूर्व गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलकर कोकीन ड्रग्स सप्लाई करती थी। इसके साथ ही युवाओं के बड़े-बड़े होटलों की पार्टी में नशा परोसकर लोगों को नशे की आदि बना रही थी।

मोबाइल कॉल डिटेल से ड्रग्स और कोकीन खपत करने में भूमिका

इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल से रायपुर में ड्रग्स ( Raipur drugs case ) और कोकीन खपत करने में युवती महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी। वहीँ भिलाई, बिलासपुर के लोग भी इस युवती से कोकिन और ड्रग्स खरीदते थे। बता दें कि रायपुर ( Raipur drugs case ) में ड्रग स्पलाई समेत कई मामलों में लड़कियों के नाम सामने लगे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।