CA Exam 2021: अब 5 जुलाई से होंगी सीए इंटरमीडिएट, फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन की परीक्षाएं

टीआरपी डेस्क। CA Exam 2021: आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट, फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्सेस की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। संस्थान ने इन परीक्षाओं का आयोजन अब 5 जुलाई 2021 से किये जाने की घोषणा की है।

सीए इंटर, फाइनल और पीक्यूसी परीक्षाओं के स्थगित किये जाने से सम्बन्धित अपडेट आईसीएआई ने आज, 26 मई 2021 को जानकारी दी है। हालांकि, इन सभी कोर्सेस की परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम संस्थान ने अभी जारी नहीं किया है, लेकिन आईसीएआई जल्द ही सीए एग्जाम 2021 रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया जाएगा।

यहां देखें आफिशियल नोटिस

सीए परीक्षाएं आयोजित करने के वाले संस्थान ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) द्वारा आज जारी नोटिस के अनुसार, “चार्टर्ड एकाउंटेंट की इंटरमीडिएट (ओल्ड स्कीम), इंटरमीडिएट (न्यू स्कीम) और फाइनल (ओल्ड और न्यू स्कीम) और इंश्योरेंस एण्ड रिस्क मैनेजमेंट (आईआरएम), टेक्निकल एग्जामिनेशन एण्ड इंटरनेशनल टैक्सेशन-एसेसमेंट टेस्ट (आईएनटीटी-एटी) की मई 2021 परीक्षा चक्र की परीक्षाओं का आयोजन अब सोमवार, 5 जुलाई 2021 को ग्लोबल लेवल पर किया जाएगा। इन परीक्षाओं के लिए विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।