रायपुर। कृषि कानून को लेकर आयोजित विशेष विधानसभा सत्र से पहले 26 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई जा सकती है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कैबिनेट बैठक में किसान बिल को लेकर चर्चा की जाएगी। दरअसल राज्य सरकार किसान बिल का विरोध कर रही है।

कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए इस बिल से किसानों का नहीं बल्कि व्यापारियों का भला होगा। यह किसान बिल नहीं कॉर्पोरेट बिल है। इस बिल का विरोध छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में किया जा रहा है। जहां एनडीए की सरकार नहीं है।

कानून का ड्राफ्ट तैयार है

विधानसभा का विशेष सत्र 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर को बुलाया जा रहा है। ऐसी जानकारी मिली है कि प्रदेश में नए कृषि कानून को ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसे विधानसभा में पेश करने की तैयारी है। इसकी जानकारी राज्यपाल के पास भेजी है। इस ड्राफ्ट में श्रम कानून, फार्मिंग का बिल, मंडी के नियमों को शामिल किया गया है। सभी वर्गों को साथ रखकर ड्राफ्ट तैयार किया गया है।

See also  बिजली विभाग की लापरवाही ! बनी मौत का कारण...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।