टीआरपी डेस्क। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट रविवार से भक्तों के लिए फिर खोल दिए जाएंगे। नई व्यवस्था के साथ भक्तों को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। शुक्रवार को याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 15 अक्तूबर को दिए आदेश के अनुसार मंदिर खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद मंदिर को भक्तों के लिए खोले जाने का आदेश जारी कर दिया गया। इससे वृंदावनवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सुबह आठ बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश मिलेगा

मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 15 अक्टूबर को अदालत द्वारा जारी आदेश के अनुसार ही मंदिर में दर्शन की व्यवस्था कराई गई है।

 बाहर से आने वाले श्रद्धालु को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा। जबकि स्थानीय दर्शनार्थी के लिए पहचान पत्र के तौर आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। 

कोरोना काल ने बढ़ा दी मां और भक्तों के बीच दूरी, पहली बार दिखा ऐसा नजारा

इधर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में बने प्राचीन महामाया देवी मंदिर में अष्टमी का नजारा अब तक का सबसे जुदा दृश्य था। कोरोना संक्रमण की वजह से बने हालातों के चलते भक्त और देवी के बीच दूरी बढ़ गई। पिछले साल अष्टमी के दिन लगभग 10 हजार से अधिक लोगों ने मंदिर के गर्भ गृह पहुंच कर खचाखच माहौल में देवी के दर्शन किए।

See also  आज का राशिफल 18 अगस्त- आज इस राशि वाले रहेंगे व्यावसायिक कार्य में व्यस्त

इस बार सुबह मंदिर के बाहर 100 से 200 लोगों की भीड़ दिखी। कतार लगाकर लोग भीतर आए और गर्भ गृह से करीब 30 फीट दूर बाहर के कैंपस से ही मां के दर्शन कर लौटा दिए गए। देखें कोरोना काल की इस नवरात्र की तस्वीरें और जानिए मंदिर से जुड़े रोचक तथ्य।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।