नई दिल्ली। व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स cait ने Whatsapp व्हॉट्सएप की नई निजता नीति के खिलाफ शनिवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की।

कैट ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वह व्हॉट्सएप को अपनी इस नई नीति को वापस लेने का निर्देश दे। कैट ने अपनी याचिका में कहा है कि व्हॉट्सएप की प्रस्तावित निजता नीति संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिकों के विभिन्न मौलिक अधिकारों का अतिक्रमण है।

व्हॉट्सएप ने अपने नीतिगत बदलावों को 15 मई तक टाला

याचिका में विशेष रूप से यूरोपीय संघ के देशों और भारत में व्हॉट्सएप की निजता नीति में अंतर का हवाला देते हुए कहा गया है की भारतीय प्रयोगकर्ताओं के डेटा का इस तरह की बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा दुरुपयोग कैसे किया जा सकता है। इस बीच नई निजता नीति को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आई व्हॉट्सएप ने अपने नीतिगत बदलावों को 15 मई तक टालने की घोषणा की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।