रायपुर। सिविल लाइन पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह के खिलाफ ST/SC एक्ट और शासकीय

कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। आप को बता दें कि नए साल में पार्टी करके लौट रहे भूपेंद्र

सिंह को सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में वाहन चलाते दबोचा था।

 

इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने पुलिस वालों के साथ बदसलूकी करते हुए गाली गलौज ​भी किया था। मामले में अब

पुलिस ने ST/SC एक्ट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

 

गौरतलब है कि आरटीआई एक्टिविस्ट भूपेंद्र सिंह 31 दिसंबर की रात पार्टी करके अपने घर लौट रहे थे। इसी

दौरान सुरक्षा में केनाॅल रोड पर तैनात पुलिस की टीम ने उन्हें रोका और जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि

भूपेंद्र सिंह ओवर लिमिट शराब पीकर वाहन चला रहे थे।

 

आरटीआई एक्टिविस्ट भूपेंद्र लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे थे और जब पुलिस ने भूपेंद्र को गाड़ी रोकने का

इशारा किया तो वे और तेज गाड़ी भगाने लगे। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने भूपेंद्र सिंह के पास से शराब की बोतल भी बरामद। हैरान करने वाली बात यह है कि

आरटीआई एक्टिविस्ट होने के बावजूद भूपेंद्र को पुलिस की कार्रवाई पसंद नहीं आई और वे पुलिसकर्मियों से

बदसलूकी पर उतारू हो गए। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत

में ले लिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।