रायपुर। उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश की ओर से आ रहे विक्षोभ और उत्तरी ओडिशा तट पर उठे

चक्रवात के चलते छत्तीसगढ़ का मौसम तेजी के साथ बदला है। गुरुवार दोपहर होते तक

राजधानी रायपुर के कई हिस्सों में हल्की रुक रुककर हल्की बारिश होती रही। वहीं राजधानी

रायपुर के अलावा बिलासपुर सहित दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होने की खबर है।

 

सरगुजा में 15 घंटे में 12 मिमी बारिश रिकार्ड

सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बुधवार की रात से ही बारिश हो रही है। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में

पिछले 15 घंटे के दौरान करीब 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। दिसंबर के आखिर और जनवरी

के पहले हफ्ते में मौसम के बिगड़े मिजाज से जहां एक ओर लोग ठंड से बेहाल है, वहीं दूसरी ओर फसलों

को नुकसान पहुंच रहा है।

 

इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी

आगामी चार घण्टों में प्रदेश के गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडगांव, बस्तर, बीजापुर, दांतेवाड़ा और

See also  Bank Holiday: नवंबर में बैंकों की बंपर छुट्टियां, कुल 10 दिन रहेंगे बंद, समय पर निपटा लें अपने काम

सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।मौसम

विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश में शीतहर और शीतदिवस की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के

कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, बिलासपुर, कवर्धा, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा जिलों

मे कुछ जगहों पर शीतलहर की अति संभावना है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।