भदोही। उत्तर प्रदेश की भदोही में भाजपा नेता के घर में बकरी के घुसने से गुस्साए संदीप, जायसवाल और अन्य मुस्तकीम के घर में घुसे और उसे पीटना शुरू कर दिया। हमले में मुस्तकीम की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि एक स्थानीय भाजपा नेता और 21 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सात लोगों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किए गए है। कटरा बाजार के रसूलियत खान मोहल्ले में मंगलवार रात हुई घटना को लेकर भाजपा नेता और नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि दो पक्षों के बीच उस समय बहस छिड़ गई, जब मुस्तकीम की एक बकरी पड़ोसी संदीप के घर में घुस गयी।

See also  नसबंदी वाले दूल्हे की तरह है मेरी स्थिति, गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस पर भड़के हार्दिक पटेल