टीआरपी डेस्क। किसान आंदोलन के बीच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) आज पंजाब में लगभग 35 स्थानों और हरियाणा में 10 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापे मारी भारत खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों और अनाज की भंडारण सुविधाओं में जारी है। छापे खाद्यान्न की खरीद के संबंध में हैं।

बताया जा रहा है कि सीबीआई की कई टीमें पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग गोदामों पर छापेमारी कर रही है। गोदामों में बड़ी मात्रा में रखे गए चावल और गेहूं के नमूने भी लिए जाने की भी खबर है। छापेमारी में अर्धसैनिक बलों की भी मदद ली जा रही है।

एफसीआई के गोदामों में अनियमितताओं की बड़ी संख्या में शिकायतें मिलने के बाद सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा में दर्जनों निवारक सतर्कता के भाग के रूप में संयुक्त सरप्राइज चेकिंग की है। खास बात है कि यह छापेमारी उस वक्त हो रही है, जब तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की यह रेड सतर्कता का हिस्सा है, जिसे संघीय जांच एजेंसी समय-समय पर अंजाम देती रहती है। सीआरपीएफ की सहायता से सीबीआई की 20 से अधिक टीमें पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में रेड को अंजाम दे रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने चेक के दौरान चावल और गेहूं के नमूने भी जब्त किए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।