जगदलपुर। सीआरपीएफ जवानों में आपसी विवाद के बाद फायरिंग में 1 जवान की मौत हो गई है। वही 2 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल जवानों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा है। मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक जवानों में आपसी विवाद के बाद फायरिंग में 1 जवान की मौत और दो जवान घायल हुए हैं।

मृतक जवान का नाम प्रमोद कुमार सोरी

परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ 241 बटालियन के जवान ने साथी जवानों पर गोली चलाई है। सेडवा स्थित कैम्प के अंदर फायरिंग होने की जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि आपसी विवाद के बाद जवान ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। मृतक जवान का नाम प्रमोद कुमार सोरी बताया जा रहा है। घायल जवानों के नाम गिरीश कुमार और संतोष वाचम है। गिरीश कुमार ने गोली चलाई थी. दोनों घायल जवानों की स्थिति गंभीर है। मृतक जवान और दोनों घायल जवान सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन के हैं।

See also  CRPF की टीम पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 3 घायल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।