पुलिसकर्मियों
छत्तीसगढ़: इन दो जिलों के पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में 24 घंटे के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर बड़ी गाज गिरी है। एक तरफ कोरबा में लापरवाही के चलते एक थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी एक वेतनवृद्धि भी रोकने के आदेश दिए गए हैं। आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी उन्होंने चोरी की FIR दर्ज नहीं की। वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर में गो तस्करी के मामले में नाम आने के बाद एक कांस्टेबल को हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भू-जल स्तर बढ़ाने रेतीली नदियों और नालों में बनेंगे डाइकवाल, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

कोरबा में IG ने की कार्यवाही

कोरबा के हरदीबाजार के ग्राम धतूरा निवासी हनुमान सिंह नैतिक के मकान में 6 माह पहले चोरी हुई थी। उसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद भी पुलिस जांच के लिए नहीं गई, न ही FIR दर्ज की। कुछ दिनों बाद सूनसान जगह पर टूटा हुआ टीवी, फ्रिज मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पर फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हनुमान सिंह ने इसकी शिकायत अफसरों से की। जिसके बाद IG ने थाना प्रभारी रमेश पांडेय पर कार्रवाई की।

See also  भाजपा की तमिलनाडु यूनिट का बड़ा ऐलान:  पीएम मोदी के जन्मदिन पर पैदा हुए नवजात बच्चों को दी जाएगी सोने की अंगूठी

यह भी पढ़ें: BREAKING : रायपुर में SEX रैकेट का भंडाफोड़, टिकरापारा के इस इलाके में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, 6 गिरफ्तार

बिलासपुर में SP ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड

वहीं बिलासपुर SP प्रशांत अग्रवाल ने हिर्री थाने में पदस्थ कांस्टेबल बबलू बंजारे को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गो सेवकों ने 24 जून की रात सकरी बाईपास पर बूचड़खाने ले जाए जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा। इसे सकरी थाना पुलिस को सौंप दिया गया था। इस मामले में गो सेवक अमनदीप सिंह ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इसमें कांस्टेबल बबलू बंजारे का भी नाम था। इसके बाद उसके ऊपर कार्रवाई की गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।