Chhattisgarh Unlock : व्यापारियों को मिली राहत... अब अपने समय अनुसार खोली जा सकती हैं दुकानें

टीआरपी डेस्क। Chhattisgarh Unlock : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार कम होते दिख रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के दो जिलों के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। राजनांदगांव और बालोद के जिला प्रशासन ने कोरोना लॉकडाउन में और राहत देते हुए व्यापारियों को अपने समय अनुसार दुकानों को खोलने व बंद करने की इजाजत दे दी है।

राजनांदगांव और बालोद जिले दुकानों के खोलने और बंद करने के समय के बंधन को समाप्त होने से अब व्यापारी अपने समय अनुसार व्यापार कर सकते हैं। राजनादंगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना काल में प्रदेश का हर वर्ग काफी परेशान है। जिसमें व्यापारी वर्ग भी अछूता नहीं रहा। हालांकि कोरोना काल में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने लॉकडाउन का पूरा समर्थन भी किया है। मगर अब जम प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है तो ऐसे में जिला प्रशासन ने उनके हितों को देखते हुए उन्हें समय की पाबंदी से मुक्त कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।