सीएम भूपेश बघेल के पिता को 15 दिन की हुई जेल... जमानत अर्जी देने से किया था इंकार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया में किए पोस्ट में लिखा है कि मेरी किसी बात से किसी को आहत हुई है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।

नंदकुमार बघेल ने उसके साथ अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक लोगों के लिए जेल क्या जान देने के लिए तैयार हूं। जब तक जान है तब तक इनके हक के लिए लड़ते रहूंगा।

बता दें कि ब्राह्मण समाज का आरोप है कि सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ब्राह्मण समाज के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। बीते दिनों ब्राह्मण समाज के खिलाफ टिप्पणी करते नंदकुमार बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।

जिसके बाद अवनेश पांडेय, सौमित्र मोहन मिश्रा और ब्राह्मण समाज के अन्य सदस्यों की शिकायत पर नंद कुमार बघेल के खिलाफ साम्प्रदायिक भावना को भड़काने और समाजिक माहौल खराब की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।

See also  छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण के मुख्यमंत्री अध्यक्ष और खेल मंत्री होंगे पदेन उपाध्यक्ष

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।