रायपुर। खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर संभाग का दौरान निरस्त हो गया है। सीएम शनिवार को बस्तर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के दौरे पर रवाना होने वाले थे।

सीएम आज नारायणपुर के ग्राम बासिंह में अबुझमाड़ मैराथन 2020 के समापन समारोह में शामिल होने वाले थे। उसके बाद दंतेवाड़ा में पूना दंतेवाड़ा माड़ाकाल का शुभारंभ करने वाले थे। लेकिन प्रदेश में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश और कोहरे की वजह से उनका दौरान रद्द कर दिया गया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के इस बस्तर प्रवास को लेकर सुरक्षा बलों ने खासी तैयारी कर रखी थी। बस्तर में सीएम की सुरक्षा के लिए 1000 जवानों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें

See also  EXCLUSIVE: राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के विवादित ACEO विजेंद्र कटरे की नियुक्ति समाप्त, अब लगे पद एक्सटेंशन की जुगाड़ में...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।