नई दिल्ली/रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Bahel) ने दिल्ली (Delhi) प्रवास के दौरान

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री

ने पूर्व प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में किसानों के हित में लिए गए फैसलों, मंदी से निपटने के

लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए प्रयासों और कुपोषण मुक्ति के लिए चलाए जा रहे छत्तीसगढ़ सुपोषण

अभियान की जानकारी दी।

 

पूर्व प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) जी की विचारधारा के अनुरूप आदिवासियों, किसानों

सहित समाज के सभी वर्गों के हित में छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) द्वारा किए जा रहे

कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ को एक मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित करने को भी कहा।

 

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को रायपुर में आगामी दिनों में होने वाली इंडियन इकोनॉमिक कांग्रेस की बैठक के

लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ के बुनकरों द्वारा प्राकृतिक रंगो से बनी कोसे

See also  छत्तीसगढ़ में 'स्टार्टअप क्रांति': नई नीति 2025-30 को मंज़ूरी, 5 साल में 5 हज़ार स्टार्टअप्स को मिलेगा 'सरकारी बूस्टर'

की साड़ी ओर कुर्ता भेंट किया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।