जगदलपुर। प्रदेश में नक्सल समस्या के मसले पर रणनीति बनाने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला

छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंच गए हैं। वे नई दिल्ली से BSF के विमान से सुबह 9 बजे रवाना हुए थे।

अजय कुमार भल्ला क़रीब 11 बजे सीधे जगदलपुर पहुंचें। उनके साथ सीआरपीएफ (CRPF) के डीजी

(DG) और आईबी (IB) के डायरेक्टर भी मौजूद हैं।

 

केंद्रीय गृह सचिव आज सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है

कि इस बैठक में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में राज्य

मुख्यसचिव, गृहसचिव, डीजी (DG) और सीआरपीएफ (CRPF) सहित पुलिस राजनांदगांव के अधिकारी

समेत बस्तर के कमिश्नर , आईजी, बस्तर के सभी जिलों के कलेक्टर और SP शामिल हो रहे हैं।

 

सम्भावना ये भी है कि जगदलपुर में बैठक के बाद केंद्रीय गृह सचिव रायपुर भी आ सकते हैं और गृह और

पुलिस विभाग के अफसरों की बैठक भी ले सकते हैं। हालांकि पुलिस मुख्यालय (PHQ) के अफसरों के

See also  7 ट्रेनी IPS को फील्ड ट्रेनिंग के लिए मिली पोस्टिंग, आकाश शुक्ला को मिली रायपुर में पोस्टिंग... देखें पूरी लिस्ट

मुताबिक उनका रायपुर कार्यक्रम अभी तय नहीं है। अजय कुमार भल्ला का पहले सीएम (CM) से मिलने

का कार्यक्रम भी था, लेकिन सीएम (CM) झारखंड, यूपी और दिल्ली के दौरे पर हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।