रायपुर। सुकमा नक्सल मुठभेड़ में घायल हुए जवानों को रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रविवार को रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा।

सीएम ने सभी जवानों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश डॉक्टरों को दिए है। शनिवार को सुकमा में नक्सल मुठभेड़ में घायल हुए 15 जवानों का इलाज रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में चल रहा है।

जिसमें दो जवान गंभीर हैं तथा 13 जवानों की स्थिति सामान्य है। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी,मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और आयुक्त जनसंपर्क तारन प्रकाश सिन्हा मौजूद थे।

See also  डिप्टी सीएम साव की चेतावनी, कहा- पुराने ढर्रे से बाहर आएं अधिकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।