रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने खम्हारडीह में संचालित बालिका गृह पहुंच कर वहां रहने वाली बालिकाओं के साथ दीवाली की ख़ुशियाँ बांटी। कलेक्टर अपनी पत्नी डॉ रश्मि भुरे के साथ बालिका गृह पहुँचे। अचानक कलेक्टर को अपने बीच पाकर बालिकाओं के चेहरों पर आश्चर्य से भरी मुस्कान आ गई। सभी ने पूरे उत्साह से उनका स्वागत किया और दीवाली की शुभकामनाएँ दी।

इस मौके पर कलेक्टर ने बालिका गृह की सभी बच्चियों को मिठाई बाँटी और उनके साथ दीवाली मनाई। उन्होंने दीवाली पर बालिका गृह की अच्छी सजावट के लिए सभी बालिकाओं की तारीफ़ भी की और उनका हौसला बढ़ाया ।

डॉ भुरे ने बालिकाओं से हालचाल पूछा और बालिका गृह में रहने- खाने के साथ उनकी पढ़ाई आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चियों के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतज़ाम करने के निर्देश अधीक्षक को दिए।

See also  WhatsApp अपडेट : मैसेज डिलीट करने के लिये मिलेंगे अब 2 दिन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।