मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सलियों ने दीपावली के मौके एक पोस्टर जारी किया है जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।नक्सलियों ने आदिवासी समाज के कुछ प्रमुख लोगों को मानपुर पुलिस डिवीजन के भीतर मौत के घाट उतारने का फरमान जारी किया है।

दीपावली के दिन नक्सलियों ने एक पर्चा चस्पा किया है, जिसमे कहा गया है कि चतुर शाह मंडावी तुमड़ीकसा, मानसिंह तुलावी गट्टेगहन, बिसरू कड़ीयाम चुगदा, धनीराम कड़ीयाम चुगदा, मनीराम कटेगा शेरपार, रामलाल जाड़े सहपाल को जनअदालत में सजा दो।

अपने ही आदिवासी जनता को फूट करने वाले पुलिस मुखबिर जनविरोधी को मार भगाओ। यह फरमान माकपा आरकेबी डिवीजन कमेटी की ओर से जारी किया गया है।

See also  कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत 6 पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज, दंगे भड़काने की साजिश का है आरोप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।