मैग्नेटो मॉल की तीसरी मंजिल से उठने लगा धुआं, लोगों में मच गई अफरातफरी, तत्काल खाली कराया गया मॉल

बिलासपुर। जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। बिलासपुर स्थित मैग्नेटो मॉल में भीषण आग लग गई। मॉल की तीसरी मंजिल से धुआं उठता देख मॉल में अफरा तफरी का माहौल मच गया। यह घटना बिलासपुर क रामा मैग्नेटो माल की है।

देखें वीडियो

दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। यह घटना श्रीकांत वर्मा मार्ग के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक में रामा मैग्नेटो मॉल है। बताया जा रहा है कि, मैग्नेटो मॉल में तीसरी मंजिल पर फूड प्लाजा के किचन में अचानक धुआं-धुंआ हो गया।

देखते ही देखते धुओं का गुबार मॉल से बाहर उठने लगा। ,वहीं आग लगने की जानकारी मिलते ही मॉल प्रबंधन अपने कर्मचारियों समेत तीसरे माले पर पहुंच गए। इधर, आग लगने के बाद मॉल को खाली कराया गया। बता दे कि राजधानी रायपुर में भी एक मैग्नेटो मॉल है।

बताया जा रहा है कि आग लगते ही पूरे मॉल को खाली करवाया गया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह पूरा मॉल धुओं से भर गया और कई किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।