देशभर में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, यूजर्स हुए परेशान

टीआरपी डेस्क। भारत में व्हाट्सएप की सेवाएं पिछले 30 मिनट से बंद हैं। फिलहाल इस संबंध में व्हाट्सएप इंडिया की ओर से कोई बयान नहीं आया है। देश में व्हाट्सएप के 48 करोड़ यूजर्स है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि दुनिया के अन्य देशों में भी इस एप का सर्वर डाउन है।

वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। कई यूजर्स ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने या रिसीव करने में परेशानी रिपोर्ट की। हालांकि व्हाट्सएप या मेटा की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे से व्हाट्सऐप सेवाएं ठप्प हुई हैं। सबसे पहले ग्रुप में मैसेज भेजने की दिक्कत सामने आई थी जिसके बादपर्सनल चैट में भी यूजर्स को इसी तरह की परेशानी होने लगी।

See also  महाराष्‍ट्र: ठाकरे सरकार में एकनाथ शिंदे गृहमंत्री, जानिए किसे क्‍या मिला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।