नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट (Congress Star Campaigners List) जारी कर दी है। पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी समेत 30 नेता स्टार प्रचारकों की इस सूची में शामिल हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus) के चलते चुनाव आयोग ने अपने गाइडलाइन (EC Guideline) में काफी बदलाव किए हैं जिसके तहत स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की संख्या में भी कमी की गई है।

स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के आला नेताओं के अलावा कांग्रेस शासित तीन राज्यों (राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कैप्टन अमरेंद्र सिंह और भूपेश बघेल का नाम शामिल है। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर सहित बिहार के वरिष्ठ नेताओं में मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, मीरा कुमार, तारिक अनवर, शकील अहमद, निखिल कुमार, कीर्ति आजाद, प्रेमचंद्र मिश्रा, अनिल शर्मा का नाम भी शामिल है।

See also  आमंत्रण पत्र में अंत्यावसायी निगम अध्यक्ष पाटिला के नाम के आगे छाप दिया "श्रीमती" : स्टेडियम मैनेजर पर गिरी गाज

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।