टीआरपी डेस्क। YouTube पर ऐसे बहुत से चैनल्स हैं जिनमें यूट्यूबर्स नए प्रोडक्ट्स दिखाते हैं ऐसे मेें अब Google ने यूट्यूब के लिए शॉपिंग से जुड़े नए फीचर की टैस्टिंग शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यूट्यूब को वन-स्टोप शॉपिंग डैस्टिनेशन में बदल दिया जाएगा, जहां से आप प्रोडक्ट्स को वीडियो में देख भी सकेंगे और खरीद भी सकेंगे।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूब ने अपने कुछ क्रिएटर्स को कहा है कि जिस प्रोडक्ट को वह वीडियो में दिखा रहे हैं उसका टैग यूज़ करें। फिलहाल कंपनी एक ई-कॉमर्स प्लैटफोम्स Shopify के साथ एकीकरण का परीक्षण कर रही है।

YouTube के एक प्रवक्ता ने ब्लूमबर्ग को कंफर्म किया है कि वेबसाइट ने कुछ ई कॉमर्स फीचर्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस दौरान क्रिएटर्स को कंट्रोल दिया जाएगा कि वह कौन से प्रोडक्ट को अपने चैनल पर दिखाना चाहते हैं, लेकिन वे प्रोडक्ट की डिटेल्स शेयर नहीं कर सकते।

See also  UP रवाना होने से पहले जानें सीएम भूपेश ने पूर्व सीएम रमन और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल को लेकर क्या कहा

आपको बता दें कि अगर यूट्यूब ने अपने ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म को तैयार कर साथ में जोड़ लिया तो जो रिव्यू वीडियोज़ आप यूट्यूब पर देखते हैं उनके जरिए कंपनी बहुत कमाई करने की सोच रही है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।