रायपुर। प्रदेश में रविवार को 1924 कोरोना पॉजिटिव (Corona in Chhattisgarh) मरीजों की पहचान हुई है। 2220 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें 496 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। 1724 मरीजों ने होमआइसोलेशन कम्पलीट किया है। उपचार के दौरान 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

राहत की बात है कि प्रदेश में होमआइसोलेशन में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इधर रायपुर से भी कम मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को 308 केस थे  तो वहीं रविवार को 307 केस मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों का संख्या भी घटकर 28548 हो चुकी है। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक 7 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव (Corona in Chhattisgarh) मिले हैं।

Corona in Chhattisgarh

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 119, राजनांदगांव 128, बालोद 40, बेमेतरा 20, कबीरधाम 36, रायपुर 307, धमतरी 17, बलौदाबाजार 63, महासमुंद 47, गरियाबंद 19, बिलासपुर 126, रायगढ़ 184, कोरबा 139, जांजगीर-चांपा 139, मुंगेली 20, जीपीएम 4, सरगुजा 83, कोरिया 29, सूरजपुर 71, बलरामपुर 33, जशपुर 15, बस्तर 80, कोंडागांव 43, दंतेवाड़ा 23, सुकमा 41, कांकेर 26, नारायणपुर 11, बीजापुर 57 अन्य राज्य 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

See also  बिजली के तार लगाकर मारते थे जानवरों को, हाथी की मौत से हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।