टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों ने कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर आज दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मुलाकात कर राज्य में केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग की है। सांसदों ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार कोरोनो को काबू कर पाने में पूरी तरह विफल हो गई है। सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में सुनील सोनी, विजय बघेल, मोहन मंडावी, अरूण साव और गोमती साय शामिल थीं।

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के सदस्यों ने राज्य के सभी सांसदों से लगाई थी गुहार

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के सदस्यों ने राज्य में बेकाबू हो रहे कोरोना वायरस की रफ़्तार पर नियंत्रण लगाने और केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग को लेकर प्रदेश के सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों से गुहार लगाई थी। इसके बाद भाजपा सांसदों ने आज दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मुलाकात कर हस्तक्षेप का आग्रह किया है।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग

सांसदों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कोरोना से निपटने जैसी मदद मांगी गई, उसे उपलब्ध कराई गई है। केंद्र सरकार राज्यों की मांगों के मुताबिक मदद भेज रही है।

See also  BREAKING : LAC पर भारत-चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प, भारतीय सेना का एक अफसर और दो जवान शहीद

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने बताए ये आंकड़े

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में आंकडे़ं देते हुए बताया कि आज की तारीख तक राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 84 हजार 234 केस आ चुके हैं, जिनमें से 46 हजार 81 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 37 हजार 489 एक्टिव केस हैं। अब तक 664 मरीजों की मौत हुई है। केंद्र सरकार ने अपने आंकड़ों में यह जानकारी दी है कि बीते सात दिनों में केसेज के बढ़ने की दर 15.6 फीसदी रही है, जबकि मृत्यु दर 0.79 फीसदी रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्य को भेजी गई मदद में 4.62 लाख एन 95 मास्क, 1.87 लाख पीपीई कीट, हाइड्रो क्लोरोक्विन की 21.2 लाख टेबलेट और 230 वेंटिलेटर शामिल हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने लिए कई अहम निर्णय

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।