रायपुर। corona in chhattisgarh रायपुर शहर में आज तीसरे दिन भी कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। आज रायगढ़ व जांजगीर चाम्पा में रायपुर से ज्यादा मरीज मिले हैं।

सरकार के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में शनिवार को 2515 कोरोना मरीजों की पहचान हुई वहीं 7 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में इस समय कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हजार 180 है।

देखें किन जिलों में कितने मरीज

आज दुर्ग में 164, राजनांदगांव में 167, बालोद में 68, बेमेतरा में 38, कवर्धा में 43, रायपुर में 182, धमतरी में 83, बलौदाबाजार में 43, महासमुन्द में 91, गरियाबंद में 39, बिलासपुर में 151, रायगढ़ में 224, कोरबा में 163, जांजगीर चाम्पा में 236, मुंगेली में 38, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5, सरगुजा में 88, कोरिया में 40, सूरजपुर में 51, बलरामपुर में 49, जशपुर में 41, बस्तर में 126, कोंडागांव में 114, दंतेवाड़ा में 84, सुकमा में 27, कांकेर में 79, नारायणपुर में 32 एवं बीजापुर में 49 मरीज मिले।

इन मरीजों की मौत

महासमुन्द निवासी 59 वर्षीय पुरुष (डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल महासमुन्द)

शांति नगर भिलाई निवासी 45 वर्षीय महिला (डीसीएच शंकराचार्य हॉस्पिटल दुर्ग)

ग्राम बनबरद वार्ड नंबर 15, दुर्ग निवासी 59 वर्षीय महिला (सेक्टर-9 हॉस्पिटल भिलाई)

जांजगीर चाम्पा निवासी 55 वर्षीय महिला (डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बिलासपुर)

मोपका बिलासपुर निवासी 60 वर्षीय पुरुष (डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बिलासपुर)

तारापुर रायगढ़ निवासी 75 वर्षीय वृद्ध (ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़)

जांजगीर चाम्पा निवासी 60 वर्षीय महिला (मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर)

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।