नई दिल्ली। स्कॉटलैंड की बिस्किट निर्माता कंपनी Border Biscuits एक ऐसा जॉब ऑफर कर रही है, जो हर कोई पाना चाहेगा। इस नौकरी में आपको बिस्किट चखने के लिए सालाना 40 हजार पाउंड (करीब 40 लाख रुपए) मिलेंगे। बॉर्डर बिस्किट्स को मास्टर बिस्किटर की तलाश है और कंपनी ने इसके लिए आवेदन मांग हैं।

इंडिपेंडेंट वेबसाइट के मुताबिक, बॉर्डर बिस्किट्स कंपनी अपने मास्टर बिस्किटर को बिस्किट चखने के लिए सालाना 40 लाख रुपए का पैकेज देगी। इसके अलावा साल में 35 दिनों की छुट्टिया भी मिलेंगी। बिस्किट तो रोज फ्री में खाने को मिलेंगे ही।

मास्टर बिस्किटर में होना चाहिए ये काबिलियत

कंपनी के अनुसार, आवेदक को स्वाद और बिस्किट निर्माण की गहरी समझ होने के साथ ही नेतृत्व और संवाद कौशल में माहिर होना चाहिए। ग्राहकों से बेहतर संबंध कायम करने के दिलचस्प उपाय सुझाने वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।

बॉर्डर बिस्किट्स के प्रबंध निदेशक पॉल पार्किंस ने कहा, ग्रेट ब्रिटेन की बिस्किट इंडस्ट्री में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। हम अपने इस मास्टर बिस्किटर के ज्ञान का लाभ लेकर ऐसे बिस्किट्स बनाना चाहते हैं जो हर किसी की पसंद बन जाए। हम देशभर के लोगों को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और कुछ अच्छे प्रतिभागियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

See also  Amazon Great Indian Festival 2025 : धमाकेदार ऑफर्स के साथ जल्द शुरू होगा अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल, आधे दाम में मिलेंगे मोबाइल समेत ये सामान !

बॉर्डर बिस्किट्स की ब्रांड हेड सूजी कारलॉ ने कहा, कंपनी ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ स्वाद और गुणवत्ता के बिस्किट्स परोसने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें अपने इसी काम के लिए मास्टर बिस्किटर की तलाश है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।