रायपुर। corona in chhattisgarh कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दशहरे पर होने वाले रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से इस पर निर्णय लिया गया है।

दशहरा उत्सव और रावण पुतले के दहन के संबंध में बुधवार को प्रशासन ने समितियों की बैठक बुलाई थी। एडीएम विनीत नंदनवार और एएसपी लखन पटले के साथ हुई बैठक में कुछ समितियों के पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया। उनके इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए सभी ने इस पर सहमति जताई।

पिछले साल जलाया गया था 101 फीट के रावण का पुतला

रायपुर की डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में प्रदेश के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया जाता है। हर बार इसे बनाने की प्रक्रिया करीब महीने भर पहले ही शुरू हो जाती है। पुतले का निर्माण भी इसके दहन स्थल पर किया जाता है। रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी बनाए जाते हैं। पिछले साल 100 फीट के रावण का पुतला बनाया गया था।

See also  ब्रेकिंगः दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अक्सीजन को लेकर हाहाकार, 25 की मौत, 60 की जान पर लटकी तलवार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।