रायपुर। राजधानी में कोरोना टीकाकरण जारी है। राजधानी के चार वैक्सीन सेंटरों में शनिवार से फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों को टीका दिया जा रहा है। अंबेडकर अस्पताल से इसकी शुरूआत हुई। इस अस्पताल में बतौर सफाईकर्मी अपनी सेवाएं देने वालीं 51 साल की तुलसा तांडी को सबसे पहले टीकाकरण के लिए चुना गया।

तुलसा तांडी सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर केंद्र में पहुंची। टीकाकरण अधिकारी ने उनका स्वागत किया। पंजीयन डेस्क पर पहले से तैयार पर्ची उन्हें दी गई। करीब 11 बजकर 7 मिनट पर कोरोना का टीका तुलसा को लगाया गया।

रायपुर जिला चिकित्सालय पंडरी में आज सुबह वार्ड बॉय हेमंत दुबे को लगा पहला कोरोना टीका लगाया गया।

रायपुर जिला चिकित्सालय पंडरी में दूसरा टीका सफाईकर्मी चितरु ठापर को लगाया गया।

एम्स रायपुर में आज सुबह सबसे पहले यहां के डायरेक्टर डॉ. नितिन नागरकर को कोरोना टीका लगाया गया। दूसरे नंबर पर सफाई कर्मी मलखान जांगड़े को टीका लगाया गया।

एम्स के डायरेक्टर डॉ. नितिन नागरकर ने निगरानी कक्ष में टीकाकरण करवाने वाले सफाईकर्मी मलखान जांगड़े से बात की और पूछा कैसे लग रहा है? श्री जांगड़े ने बताया- अच्छा ।

सीएम बोले- सब्बो झन रोग मुक्त राहय

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिए टीकाकरण को लेकर अपनी बात जनता के बीच रखी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा-सब्बो झन सुखी होवय, सब्बो झन रोग मुक्त राहय, सब्बो झन मंगल के साक्षी बनए अऊ कोनो ला दुख के भागी झन बनना परए। टीकाकरण के सुरुआत इही मंगल कामना संग।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।