नई दिल्ली। (Covaxin Phase 3 Trial In india) भारत में कोवैक्सीन का ट्रायल चल रहा है जिसके दो चरण सफतलता पूर्व​क पूरे हो चुके हैं और अब तीसरे की तैयारी है। जिसके लिए वॉलिंटियर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से संबद्ध अस्पताल में शुरू हो है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीसी प्रो मंसूर ने दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करने के लिए कोवैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। वैक्सीन के चरण- III परीक्षण का उद्देश्य इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और भारत के बीच एक सहयोग के तहत कोविड -19 वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता का मूल्यांकन करना है।

बता दें कि क्लिनिकल ट्रायल के प्रबंधन के लिए डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वकीलों से युक्त एक नैतिक समिति गठित की गई थी और टीका परीक्षण के लिए आवश्यक कर्मचारियों की भर्ती की गई थी। जो वॉलिंटियर्स परीक्षण से गुजरेंगे, उन्हें आईसीएमआर दिशानिर्देशों के अनुसार यात्रा व्यय और अन्य लाभ प्राप्त होंगे।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।