रायपुर। Covid Update छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब डराने लगा है। बुधवार शाम तक केवल 24 घंटे में प्रदेश में 1916 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 653 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 16811 हो गई है। आज 12 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें से 5 मरीज रायपुर सिटी के हैं। अब तक कुल 299 मरीज कोरोना से दमतोड़ चुके हैं। देर रात तक ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।

आज जिन जिलों में नए मरीजों की पहचान हुई है उनमें सबसे ज्यादा 674 मरीज रायपुर सिटी के हैं। आज दुर्ग से 209, बिलासपुर से 194, रायगढ़ से 138, राजनांदगांव से 96, महासमुंद से 80, बालोद से 66, धमतरी से 56, जांजगीर चांपा से 51, बलौदाबाजार से 40, कोरबा से 38, बीजापुर से 35, बस्तर से 29, सरगुजा से 27, मुंगेली जशपुर से 21.21, सुकमा से 17, गरियाबंद कोंडागांव दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 06.06, कोरिया से 15, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 10, बलरामपुर व कांकेर से 07.07, सूरजपुर से 05 व अन्य राज्यों से 04 मरीज शामिल हैं।

See also  योगी सरकार को झटकाः सुप्रीम कोर्ट का पोस्टर मामले में हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार

देखें जिलावार आंकड़ा, कहां कितने मरीज, कितनी मौत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।