टीआरपी डेस्क। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू अब प्रभारी चीफ सेक्रेटरी का पद संभालेंगे। राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया है। दरअसल मुख्य सचिव अमिताभ जैन दिन पहले ही कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

फिलहाल वो स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, लिहाजा उनके अवकाश में होने की वजह से अब अपर मुख्य सचिव मौजूदा जिम्मेदारी के साथ-साथ चीफ सेक्रेटरी की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

1992 बैच के ACS सुब्रत साहू अभी सीएम के एसीएस के साथ ही गृह एवं जेल विभाग तथा ऊर्जा विभाग, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग भी संभाल रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।