टीआरपी डेस्क। दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को सांस लेने में परेशानी के बाद बुधवार की शाम को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍हें कोरोना संक्रमण के बाद सांस लेने में परेशानी के कारण लोकनायक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बीते 14 सितंबर को उन्‍हें कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन में थे।

बता दें कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जब कोरोना पॉजिटिव हुए थे तब इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया था कि हल्का बुखार होने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इसके बाद उन्‍होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया था। डिप्टी सीएम ने कहा था कि आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना पर नियंत्रण के लिए 11.42 लाख लोगों को दी गई दवा किट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।