जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में Naxal In Chhattisgarh Sukma नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सलियों ने उसे पुलिस का मुखबिर बताते हुए मंगलवार शाम को शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस को घटना की जानकारी बुधवार को लगी। इसके बाद मौके पर पहुंचे जवान शव को पोस्टमार्टम के लिए दोरनापाल लेकर आ रहे हैं। घटना जगरगुंडा थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि नक्सलियों ने करीब 4-5 साल पहले उइका हुंगा के पिता की भी हत्या कर दी थी। इसके लिए प्रशासन की ओर से उइका को जो रुपए मिले थे, उसने ट्रैक्टर खरीद लिया था। इसी से वह अपना जीवन-यापन कर रहा था। नक्सलियों का कहना है कि ड्राइवरी के बहाने वह घूम-घूम कर गोपनीय सैनिक का काम कर रहा था।

शव के पास ही एक पर्चा भी मिला

शव के पास ही एक पर्चा भी मिला है। इसमें नक्सलियों ने उइका हूंगा पर गांव के युवकों को नक्सलियों के खिलाफ भड़काने के आरोप लगाया।

शव के पास ही एक पर्चा भी मिला है। इसमें नक्सलियों ने उइका हूंगा पर गांव के युवकों को नक्सलियों के खिलाफ भड़काने के आरोप लगाया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News  के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।