टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में नए साल की पहली एसपी कॉन्फ्रेंस पांच जनवरी को होगी। डीजीपी डीएम अवस्थी प्रदेश के सभी जिलों के एसपी से अपराध के ग्राफ को लेकर चर्चा करेंगे।

इस कान्फ्रेंस में बेस्ट परफार्मेंस जिला और बेस्ट परफार्मेंस थाने का भी चयन किया जाएगा। एसपी कान्फ्रेंस के बाद कुछ जिलों के एसपी को बदलने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि डीजीपी सभी एसपी के कामकाज की एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके आधार पर करीब एक दर्जन जिलों के एसपी का तबादला हो सकता है।

डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि सभी एसपी को अपराध की रिपोर्ट के साथ बुलाया गया है। प्रदेश में लाकडाउन से पहले और लाकडाउन के बाद अपराध के बदले तरीके और नए तरीके से हो रहे अपराध की भी एसपी को समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों ने बताया कि बड़े जिलों में लाकडाउन के बाद अपराध बढ़े हैं। अपराध में ऐसे बहुत से युवा शामिल हो रहे हैं, जिनकी लॉकडाउन के दौरान नौकरी चली गई है। एसपी को उन युवाओं को अपराध से रोकने के लिए प्रजेंटेशन तैयार करने का भी निर्देश भी दिया गया है।

See also  मां अपनी 2 बेटियों संग मिलकर करती थी गांजे की तस्करी, GRP ने किया गिरफ्तार

इसमें अपराध की तरफ बढ़ रहे युवाओं को रोजगार से कैसे जोड़ा जाए, उस पर विशेष फोकस किया जाएगा। एसपी कान्फ्रेंस में प्रदेश के सभी जिलों में डायल 112 सेवा शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा। अभी प्रदेश के सिर्फ 11 जिलों में डायल 112 की सेवा है। बताया जा रहा है कि डायल 112 के कारण अपराध और सड़क दुर्घटना में लोगों को बचाने में बड़ी सफलता मिली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।