कोविड-19 निगेटिव
बेंगलुरू में बिना कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट के एंट्री बैन, 1 अप्रैल से लागु होंगे नियम

टीआरपी डेस्क। देश भर में सामने आ रहे कोरोना वायरस के भयानक आंकड़ों ने एक बार फिर लोगों का डर बढ़ा दिया है. वहीँ, कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर अब राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई है.

दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की सघन जांच का फैसला

इस बीच कर्नाटक सरकार ने भी एक बड़ा फैसला किया है. कर्नाटक सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की सघन जांच का फैसला किया है. इस निर्णय के अनुसार अब बेंगलुरू में एंट्री के लिए एक अप्रैल से कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी .

आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने गुरुवार को कहा कि दूसरे राज्यों से बेंगलुरु (Bengaluru RT-PCR test) आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा.

राजस्व मंत्री का बयान जारी

सरकार के राजस्व मंत्री की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है. जिसमें कहा गया कि मंगलौर, कोडागु, मैसूर और बेलगाम रूट से राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों को COVID-19 की निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगी. बता दें कि इससे पहले कर्नाटक सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आने पर RT-PCR टेस्ट दिखाना अनिवार्य किया था.

See also  पीएम मादी बोले- भावी पीढ़ी को बचाना होगा नशे से

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।