बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
Top Stories

CRPF की टीम पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 3 घायल

CRPF की टीम पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 3 घायल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लावापोरा में आज गुरुवार दोपहर को CRPF की टीम पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में CRPF पार्टी का एक जवान शहीद हो गया और 3 जवान जख्मी हैं।

CRPF के प्रवक्ता ने बताया कि “आतंकियों ने E73 बटालियन को निशाना बनाया जब वह ड्यूटी पर थे। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है”।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने परिम्पोरा पुलिस थाने के अंतर्गत लावापोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…