चक्काजाम
खाद नहीं मिलने से फूटा किसानों का गुस्सा, अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार को खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने रायगढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे पर चक्कजाम कर दिया। किसानों के प्रदर्शन के चलते यहां तेज धूप में राहगीर परेशान होते रहे। हालांकि, कुछ देर पर प्रशासन के समझाने पर किसानों ने प्रदर्शन बंद कर दिया।

काफी दिनों से परेशान हो रहे किसान

दरअसल, अंबिकापुर शहर के भारत माता चौक पर स्थित सरकारी खाद की दुकान में किसान खाद लेने पहुंचे थे। यहां बड़ी संख्या में किसान सुबह से पहुंच गए, लेकिन किसानों को जब काफी देर तक खाद नहीं मिता तो उन्होंने चक्काजाम कर दिया। इसके कारण अंबिकापुर से रायगढ़ जाने वाली रोड घंटों जाम रही। यहां आने-जाने वाले लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। किसानों ने बताया कि हम पिछले 3-4 दिन से परेशान हो रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  यौन शोषण मामला: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर कार्यवाही नहीं, अब पीड़िता ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।