भूपेश बघेल
image source : google

टीआरपी डेस्क। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राज्य शासन ने पुलिस अकादमी चंदखुरी का नामकरण ‘‘नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी‘‘ चंदखुरी किया गया है। इस आशय का आदेश गृह विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगवायी टीके की दूसरी डोज, कोरोना से बचाव के लिए प्रदेशवासियों से की ये अपील

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2021 को अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी का नामकरण देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।