टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को पिता-पुत्र ने चाकू मार दिया। एक दिन पहले ही युवक का आरोपी के पुत्र से झगड़ा हुआ था। युवक को गंभीर हालत एम्स में भर्ती कराया गया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा का है। पुलिस आरोपी पिता और पुत्र की तलाश कर रही है।

सुबह मार्निंग वॉक पर निकला था युवक

जानकारी के मुताबिक, न्यू चंगोराभाठा निवासी नोहर वर्मा पुत्र देवचरण वर्मा अपने परिवार के साथ रहता है। वह बुधवार सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकला था और करीब 6.30 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पास शीतला मंदिर के सामने पहुंचा कि पड़ोस में रहने वाला पीतेश्वर और उसके पिता शंकर लाल साहू पहुंच गए।

विवाद के बीच मार दिया चाकू

इसके बाद आरोपी बीती रात के विवाद पर कहने लगा कि कल रात तुमने अपने भाई के साथ मिलकर मेरे बेटे पीतेश्वर को पीटा था। हम तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद पीतेश्वर मारपीट करने लगा। इसी बीच शंकर लाल ने चाकू निकाल लिया और नोहर के पेट में मार दिया। नोहर चिल्लाया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। युवक को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है।

See also  छत्तीसगढ़: तीन बालिकाओं के बाल विवाह की थी तैयारी, प्रशासन ने समय रहते रोका, कानून की जानकारी का अभाव या शासन का खौंफ नहीं?

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।