Father's Day special: आज फादर्स डे के मौके पर Google ने बनाया खास Doodle, देखें वीडियो
image source : google

टीआरपी डेस्क। सर्च इंजन गूगल (Google) ने आज 20 जून को फादर्स डे (Father’s Day) के मौके पर एक खास डूडल (Doodle) बनाया है। जिस पर क्लिक करने पर एक वीडियो प्ले हो रहा है, जिसमें प्यार भरा खास संदेश दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=kvVzhWW7dgQ

गौरतलब है कि सर्च इंजन गूगल (Google) हर खास मौके पर डूडल (Doodle) बनाता है। जिस तरह मदर्स डे माताओं को समर्पित होता है, उसी तरह फादर्स डे दुनिया भर के पिताओं को समर्पित होता है। पिता के लिए इस दिन को खास बनाने के लिए कोई गिफ्ट खरीदता है तो कोई सरप्राइज प्लान करता है। इसी तरह सर्च इंजन गूगल भी खास अंदाज में एक वीडियो के जरिए फादर्स डे (Father’s Day 2021) मना रहा है।

आज 20 जून को दुनियाभर में फादर्स दे (Father’s Day 2021) मनाया जा रहा है। गूगल की ओर से फादर्स डे पर बनाए गए डूडल में पिता के प्रति प्रेम, स्नेह एवं सम्मान की भावना दिखाई दे रही है। बता दें कि सन 1910 में पहली बार वॉशिंगटन में फदर्स डे मनाया गया था। वॉशिंगटन के स्पोकन शहर में रहने वाली लड़की सोनोरा डॉड ने फादर्स डे की शुरुआत की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।