रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खम्हारडीह में संचालित बालिका गृह की नन्हीं और किशोर बालिकाएं अपने हुनर और कलात्मकता से दीपावली के लिए बेहद उत्कृष्ट सजावट और पूजा की विविध सामग्रियां बना रही हैं।

बालिका गृह के सामने इन सामग्रियों को बेचने की व्यवस्था भी की गई है। बेहद सुंदर,कलात्मक और आकर्षित करने के साथ-साथ किफायत मूल्य पर उपलब्ध होने के कारण इन सामग्रियों को लोग हाथों- हाथ खरीद रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 से 18 वर्ष की अनाथ बालिकाओं या किसी कारणवश बेसहारा हो गई हैं बालिकाओं को ना केवल आश्रय दिया जाता है ,बल्कि उनकी पढ़ाई, लिखाई, दवाई ,कपड़ा ,भोजन सहित अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जाती है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।