सरकारी पैनल ने सीरम इंस्टीट्यूट दिया बड़ा झटका, बच्चों पर कोवोवैक्स के ट्रायल को मंजूरी नहीं देने की सिफारिश

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना महामारी से बच्चों को बचाने कोरोना टीका बनाने का का काम तेज गति से चल रहा है। इस बीच यह खबर है कि कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम में में अहम भूमिका निभाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को सरकारी पैनल की ओर से बड़ा झटका लगा है।

सेंट्रल ड्रग अथॉरिटी की एक एक्सपर्ट कमेटी ने बुधवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को 2-17 आयुवर्ग के बच्चों पर कोविड-19 टीके ‘कोवोवैक्स’ के दूसरे या तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल करने की अनुमति देने के खिलाफ सिफारिश की है। मिली जानकारी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) से आवेदन करके 920 बच्चों पर 10 स्थानों पर कोवोवैक्स टीके के ट्रायल के संबंध में मंजूरी के लिए आवेदन किया था लेकिन एक्सपर्ट कमेटी ने इसे मंजूरी नहीं देने की सिफारिश की है।

समिति को चाहिए कुछ और डाटा

समिति ने यह भी सिफारिश की है कि बच्चों पर कोवोवैक्स टीके के ट्रायल की अनुमति पर विचार करने के लिए कंपनी को व्यस्कों पर जारी टीके के क्लीनिकल ट्रायल के सुरक्षा एवं प्रतिरोधक क्षमता से संबंधित आंकड़े पेश करने चाहिए। सूत्रों के जरिए यह जानकारी मिली है कि आवेदन पर विचार-विमर्श करने वाली केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन की कोविड-19 पर बनी विषय विशेषज्ञ समिति ने पाया कि इस टीके को किसी देश में अनुमति नहीं मिली है।

See also  Corona Update : 109 दिन बाद सामने आए 1 दिन में 12 हजार से ज्यादा केस, 11 लोगों की हुई मौत

बच्चों के लिए तैयार हो रही ये वैक्सीन

गौरतलब है कि भारत में अभी तक भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और जायडस कैडिला कंपनी की जायकोव-डी वैक्सीन का ट्रायल चल रही है। इसे मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। इस बीच अलग सीरम इंस्टीट्यूट की कोवावैक्स वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती तो भारत की तीसरी वैक्सीन होती, जिसका बच्चों पर ट्रायल किया जाता।

नोवावैक्स व सीरम इंस्टीट्यूट में हुई है डील

गौरतलब है कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ने अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी नोवावैक्स के कोरोना वैक्सीन NVX-COV2373 को भारत में ‘कोवोवैक्स’ नाम के साथ निर्माण करने के लिए डील की है। भारत में कोवोवैक्स का ट्रायल मार्च में शुरू किया जा चुका था। Serum Institute के CEO अदार पूनावाला ने कहा था कि यह वैक्सीन भारत में सितंबर तक बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकती है। गौरतलब है कि Serum Institute ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की विकसित की हुई कोविड वैक्सीन कोविशील्ड को भी भारत में निर्मित किया है।

See also  Bollywood Drugs Connection : कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ था गांजा
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।