जयपुर। राजस्थान के कुछ जिलों में 16 अक्‍टूबर यानी शुक्रवार की आधी रात से इंटरनेट सेवाएं निरस्‍त कर दी जाएंगी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि से 17 अक्टूबर की आधी रात तक बयाना, वीर, भुसावर और रूपवास जिले के भरतपुर जिले में इंटरनेट बंद रहेगा।

इस दौरान 2 जी / 3 जी / 4 जी डेटा इंटरनेट सेवाएं, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया (वॉयस कॉल को छोड़कर) बंद रहेंगी। यहां गुर्जर आंदोलन की आहट के चलते यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि शनिवार को यहां गुर्जर महापंचायत ( Gurjar Mahapanchayat ) का आयोजन होने वाला है। इसके चलते सुरक्षा कारणों से सरकार ने यह फैसला किया है। राजस्‍थान में एक बार फिर से गुर्जर आंदोलन शुरू हो सकता है।

गुर्जर सहित पांच जातियों को विशेष पिछड़ा वर्ग में दिए गए पांच फीसद आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने और राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण का लाभ देने की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

See also  बीजेपी छोड़ते ही अन्नामलाई ने चला ऐसा दांव, 10 घंटे में जुड़े 10 लाख लोग, क्या तमिलनाडु की राजनीति में आएगा भूचाल?

इसी कड़ी में गुर्जर नेताओं ने करौली से दिल्ली तक कूच की घोषणा की है। कूच की तारीख तय करने को लेकर 17 अक्टूबर को मलारना डूंगर में गुर्जर समाज की महापंचायत बुलाई गई है।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिह बैंसला ने राज्य सरकार पर समाज के साथ हुए समझौते की पालना नहीं करने का आरोप लगाया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।