टीआरपी डेस्क। जिले के 10 अस्पतालों को कायाकल्प योजना के तहत पुरस्कार मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन वर्चुअल तरीके से पुरस्कृत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ियारी को राज्य में प्रथम, जिला अस्पताल पंडरी द्वितीय व हीरापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को तृतीय पुरस्कार देंगे। इसकी पुष्टि जिला चिकित्सा अधिकारी ने की है।.

जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने बताया कि कायाकल्प के मापदंड के अनुसार अंक दिया जाता है। जो हॉस्पिटल 75 अंक प्राप्त कर लेता है, वो कायाकल्प प्रतियोगिता में शामिल होता है। उसके उपर जो सबसे ज्यादा अंक मापदंड के अनुरूप हासिल करता है उसे पहला स्थान दिया जाता है। सीएचसी गुढ़ियारी को वहां के व्यवस्था अनुरूप राज्य में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। फिलहाल रायपुर के अभी 10 हॉस्पिटल पुरस्कार के लिए चयन हुआ है, जो अपेक्षा कृत कम है। अगले साल कम से कम 80 प्रतिशत हॉस्पिटल इस प्रतियोगिता में सम्मानित होंगे. ऐसा लक्ष्य लेकर आगे काम किया जाएगा।

कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना का मापदंड

सफाई, पानी, अस्पताल से निकलने मेडिकल वेस्ट का उचित प्रबंधन, बच्चों के लिए फीडिंग व्यवस्था, मरीजों के लिए उचित व्यवस्था, मरीज के परिजनों के लिए की गई व्यवस्था के आधार पर मूल्यांकन होता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।