टीआरपी डेस्क। 5 फरवरी को झारखंड हाईकोर्ट में लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान RIMS की ओर से लालू प्रसाद यादव की मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिए जाने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है।

अब हाईकोर्ट ने रिम्स के निर्देशक से जवाब के साथ लालू की सेहत पर अपडेट मांगा है। इसके लिए Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS) के निर्देशक को ‘शो कॉज’ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में पूछा गया है कि दो बार आदेश के बाद भी कोर्ट को लालू की मेडिकल रिपोर्ट क्यों नहीं सौंपी गई?

कोर्ट ने कहा कि लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए बाहर शिफ्ट किया गया है, लेकिन ऐसा क्यों किया गया है? इसका पता मेडिकल रिपोर्ट से ही चल पाएगा। कोर्ट ने रिम्स निर्देशक को अंतिम मौका देते हुए लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी।

See also  70 साल से पद्मनाभ स्वामी मंदिर की रखवाली करने वाले दिव्य शाकाहारी मगरमच्छ का हुआ अंत‍िम संस्‍कार

इससे पहले पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कारा महानिरीक्षक से जेल से बाहर इलाज करा रहे कैदियों की सुरक्षा से संबंधित SOP की जानकारी मांगी थी। कोर्ट ने यह भी पूछा था कि संशोधित SOP को कब तक मंजूरी मिल जाएगी।

आपको बता दें, लालू यादव पर आरोप है कि रिम्स निर्देशक के केली बंगले में रहने के दौरान उन्होंने जेल मैनुअल का उल्लंघन कर पार्टी नेताओं से मिले। मामला तूल पकड़ा तो लालू यादव को केली बंगले से वापस रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहां से सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। कोरोना के खतरे को देखते हुए लालू यादव को रिम्स में पेइंग वार्ड से केली बंगले में शिफ्ट किया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।