रायपुर। राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने पंडरी हाट-बाजार को यथावत संचालित करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खत लिखा है। बता दें कि इस मुद्दे को सबसे पहले टीआरपी ने TRP Breaking : टूटेगा पंडरी हाट बाजार, आरडीए ने दिया 200 दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव… शासन ने 15 दिनों के भीतर मांगा डीपीआर के शीर्षक से प्रमुखता से प्रताशित किया था।

टीआरपी की खबर पढ़ने के बाद ही इस मामले में राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खत लिखा। जिसमें उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ के हाट-बाजार को तोड़कर वहां शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने सम्बन्धी योजना पर विराम लगाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा की रायपुर विकास विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) द्वारा हस्तशिल्प बोर्ड को 30 वर्ष की लीज पर दी गई भूमि का लीज समाप्त करने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है। उन्होंने खत में लिखा है कि यह निर्णय गलत है। हस्तशिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु बाजार उपलब्ध करानें एवं उन्हें रोजगार में स्थापित कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस हाट-बाजार की स्थापना की गयी है। जिसमें केंद्र शासन की बहुत बड़ी धनराशी लगी है।

इसे समाप्त करने के गलत निर्णय से जहां एक ओर प्रदेश के हस्तशिल्पकार हतोत्साहित होंगे। वहीं दूसरी ओर उनके उत्पादों एवं कलाकृतियों के विक्रय हेतु बड़ा बाजार न मिलने से उनके समक्ष रोजगार एवं रोजी-रोटी की समस्या भी उत्पन्न होगी। उपरोक्त तथ्यों पर विचार करते हुए पंडरी हाट-बाजार को समाप्त करने की योजना पर विराम लगाने एवं यथावत संचालन का तत्काल निर्देश दिया जाए।

ज्ञात हो पंडरी हाट बाजार पारंपरिक शिल्प कला को सहेजने के लिए और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शासन द्वारा संचालित किया जाता है। चूकि यहां सबसे व्यस्त कपड़ा बाजार है। ऐसे में यहां देश के कोने-कोने से आने वाले शिल्पियों की कला को अच्छा बाजार मिलता है। ऐसे में अगर छत्तीसगढ़ हाट को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाता है तो सवाल यह उठता है कि उस स्थान पर शिल्पियों की कला को कितना महत्व मिलेगा?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।